Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट रोमांटिक थ्रिलर फिल्म मलंग से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है अंकिता...

रोमांटिक थ्रिलर फिल्म मलंग से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है अंकिता लोखंडे

0
1353
अंकिता लोखंडे

मुम्बई। मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉलीवुड स्टार संजू बाबा की अपकमिंग फिल्म ‘मलंग’ से बॉलीवुड में एंट्री कर सकती है। 2014 में जीटीवी का फेमस शो ‘पवित्र रिश्ता’ बंद होने के बाद से ही अंकिता ने अभिनय की दुनियां से दूरी बनाई हुई थी। हालांकि अंकिता काफी दिनों से बॉलीवुड में एंट्री के लिए कोशिश कर रही थी लेकिन बात बन नही पाई थी। खबरों के अनुसार संजू बाबा की फिल्म मलंग से अंकिता ​कम बैक कर सकती है। इंडस्ट्री के एक विश्वसनीय सूत्र ने एक समाचार पत्र को जानकारी दी है कि मलंग फिल्म के लिए अंकिता लोखंडे को साइन किया गया है और अंकिता इस फिल्म में एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाने वाली है। हालांकि फिल्म मेकर्स और अंकिता की ओर से अभी कोई ​अधिकारिक घोषणा नही की गई हैं

वहीं बॉलीवुड स्टार संजय दत्त भी ओमांग कुमार की फिल्म ​भूमि से बॉलीवुड में कम बैक करने वाले है। खबरों के अनुसार संजय दत्त ने इन्द्र कुमार की फिल्म टोटल धमाल में काम करने से मना करने के बाद नए डायरेक्टर आरंभ सिंह के निर्देंशन में बनने वाली रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘मलंग’ साइन कर ली है।

आपको बता दे कि टी—सीरीज के भूषण कुमार, संदीप सिंह और लेजेंड स्टूडियो के ओमंग कुमार के साथ सहयोग से बनने वाली रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘मलंग’ का भव्य सेट बनारस में तैयार किया गया है। नवोदित निर्देशक आरंभ सिंह के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू की जाएगी। फिल्म से जुडे सभी सदस्य इसको लेकर काफी एक्साइटेड है और शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here