Advertisement
Home म्यूजिक रिलीज हुआ ओनिर की फिल्म शब का दूसरा गाना मुसाफिर

रिलीज हुआ ओनिर की फिल्म शब का दूसरा गाना मुसाफिर

0
2113
मुसाफिर

मुम्बई। निर्देशक ओनिर की इसी महीने रिलीज होने वाली फिल्म शब का एक नया गाना हाल ही में रिलीज किया गया। गाने का टाईटल है मुसाफिर। गाने में एक्ट्रेस रविना टंडन और आशीष बिष्ट नजर आ रहे है। रिलीज के बाद ही यूट्यूब पर गाने को डेढ़ लाख से अधिक व्यूज मिले है। वैसे तो ओनिर की अधिकांश फिल्में दिल को छू लेने वाली कहानी और कलाकारों के उम्दा प्रदर्शन के लिए सराही जाती है लेकिन म्यूजिक भी उनकी फिल्मों का अभिन्न अंग रहा है। पिछले दिनों ही फिल्म शब का ट्रेलर और एक गाना ओ साथी भी रिलीज किया गया जिसे यूट्यूब पर दर्शकों का शानदार रिस्पोंस मिला था।
दिलचस्प बात यह है कि मुसाफिर गाने के लिए ओनिर और उनके पसंदीदा संगतकार मिथुन और सिंगर केके करीब एक दशक के बास फिर से एक साथ काम किया है। इससे पहले इनकी तिकडी ने 2006 में ‘बस एक पल’ में साथ काम किया था। निर्माताओं को विश्वास है कि यह गाना भी ओ साथी कि तरह ही लोगों को प्रभावित करेगा।
निर्देशक ओनिर का कहना है कि मिथुन के संगीत और केके की मधुर आवाज से सजा यह गाना ‘मुसाफिर’ उनका पसंदीदा गाना है। अमिताभ वर्मा ने गाना फिल्म के सार को दर्शाता है। बता दे कि संजय सूरी, ओनीर, भावना तलवार और मोहन टी मुलानी के संयुक्त प्रोड्क्शन में बनी तथा रविना टंडन और डेब्यू एक्टर आशीष बिष्ट स्टारर फिल्म शब आगामी 30 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here