मुम्बई। कलर्स टीवी चैनल के चर्चित रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 8 की शूटिंग स्पेन में शुरू हो चुकी है। शो में जंहा 12 साहसिक प्रतिभागी अनेक प्रकार के स्टंट करते नजर आएगें वहीं शो के होस्ट जानेमाने फिल्म मेकर और निर्देशक रोहित शेट्टी भी खतरों से खेलने में किसी भी प्रकार की झिझक नही दिखा रहे है।
हाल ही में रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी का एक प्रोमो शूट किया है जो जल्द ही शो के लिए प्रमोशन के लिए टीवी पर दिखाइ देगा। अगले हफ्ते से आॅन एयर होने वाले इस शो के प्रोमों में रोहित शेट्टी एक टाइगर के साथ दिखाई देगें। वे टाइ्गर की आखों से आखें मिलाते और फिर उस उसके आगे एक बॉस की तरह चलते नजर आएगें। शायद प्रोमो का उद्देश्य रोहित की छवि को ‘डर का बॉस’ या फिर यूं कहें कि ‘सबसे बड़ा खतरा’ के रूप में पेश करना है जो टाइगर जैसे खतरनाक जानवर को भी अपने वश में करने की शक्ति रखता है।
सूत्रों की अगर माने तो शूटिंग के शुरूआत में रोहित टाइगर के साथ थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे, एक विशाल जानवर का सामना करने पर यह एक नेचुरल रिएक्शन होता है लेकिन बाद में वे काफी कम्फर्ट फील कर रहे थे और टाइगर के साथ खेलते हुए उन्होने शूट पूरा भी किया।
टाइगर के ये साथ क्या कर रहे है रोहित शेट्टी
Advertisement



































