मुम्बई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी संगीतकार अमित मिश्रा बॉलीवुड में छा रहे है। अपनी संगीत रचनाओं के लिए ढेरों पुरस्कार अर्जित करने के बाद अमित मिश्राा इन दिनों अपने एलबम और एक वेब सीरीज के लिए कडी मेहनत कर रहे है।
जानकारी के अनुसार अमित मिश्रा ने अपकमिंग फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ के लिए 2 गाने लिखे है। साथ ही उन्हे सुमित आंद और नवेंदु त्रिपाठी के साथ गाने का मौका भी मिला है। जो गीत नवेंदु त्रिपाठी ने लिखे हैं। बता दे कि अमित मिश्राा के संगीत की स्वाभाविक रूप से विशिष्टता यह है कि विश्व संगीत के साथ—साथ् इसमें पारंपरिक लोक संगीत का घटक मिश्रित होता है। ये गाने की प्राकृतिक गतिशीलता का उपयोग शानदार तरीके से करते है। अपने संगीत में अमित प्रकृति की विभिन्न प्रकार की आवाजों को भी बखूबी शामिल करते है। आपको बता दे कि अमित मिश्रा ने अतिथि तुम कब जाओंगे, गेस्ट इन लंदन जैसी फिल्मों सहित दिया और बाती हम सीजन 2 (तु सुरज मैं सांज पियाजी), खटमल ए इश्क, दफा 420 और लापतागंज जैसी लोकप्रिय टीवी सीरीज के लिए काम किया है।
































