मुम्बई। गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा नूतन के जन्मदिन के अवसर पर दुनियां का सबसे बड़ा सर्च इंजन ‘गूगल’ भी अपने अलग अंदाज में सेलीब्रेट कर रहा है। जी हां! गूगल ने भी एक्ट्रेस नूतन के 81वें जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष डूडल तैयार किया है जिसमें नूतन जी के चार स्कैच दिखाई दे रहे है विशेष बात यह है कि गूगल के डूडल पर क्ल्कि करने पर एक्ट्रेस नूतन जी की जिन्दगी से जुडे तमाम लिंक्स खुलने लगते है।
करीब 70 सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली लेजेंड एक्ट्रेस नूतन का जन्म 4 जून 1936 को हुआ था। अपने स्कूल के दिनों में ही नूतन ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। इंडस्ट्री की जानीमानी एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शोभना समर्थ की बेटी नूतन ने ‘मिस इंडिया’ का खिताब भी अपने नाम किया था। अपने फिल्मी करियर के दौरान अनेक बार उन्हे बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। बता दें कि 1959 में नूतन ने लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल के साथ विवाह किया था। वर्ष 1991 में कैंसर के कारण नूतन का देहांत हो गया था।

































