Advertisement
Home सिनेमा रीजनल सिनेमा नेशनल अवार्ड विनर मराठी फिल्म रिंगण का पोस्टर रिलीज, 30 जून को...

नेशनल अवार्ड विनर मराठी फिल्म रिंगण का पोस्टर रिलीज, 30 जून को रिलीज होगी फिल्म

0
1578
रिंगण

मुम्बई। नेशनल अवार्ड विनर मराठी फिल्म ‘रिंगण’ का पोस्टर हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। पोस्टर में एक किसान और उसका बेटा एक ​दीवार के पास परेशान खडे अनन्त गहराई में घूरते हुए दिखाई देते है वहीं पोस्टर के कोने में भगवान विठ्ठल की मूर्ति भी दिखाई पडती है जिसमें भगवान विठ्ठल अपने दौनों हाथ अपनी कमर पर लगाकर खडे है। पिता और पुत्र दौनों को परेशान करने वाला पश्न पोस्टर में टैगिंग के रूप में दिखाई देता है रिंगण, ‘सुटता तूटेना माउली’ जिसका अर्थ है ‘यह दुष्ट चक्र कभी कैसे टूट जाएगा, भगवान?’ पिता—पुत्र की जोडी परेशानियों में घिरी नजर आ रही है और सहायता के लिए भगवान की ओर देखते है वहां उपर लिखा है ‘बाहेर जाणयचा मार्ग’ अर्थात बाहर जाने का रास्ता। क्या यह निराश किसान अपने बेटे के साथ सारी परेशानियों का रास्ता बना पाएगा? उसका 7 वर्षीय पुत्र ​कितनी दूर उसके साथ परेशानी भरे मार्ग पर चल पाएगा? क्या भगवान उनकी मदद करेगा? इन सभी रोमाचंक सवालों का जवाब आपको फिल्म में मिलने वाला है।

रिंगणआपको बता दे कि विभिन्न फिल्म महोत्सवों में दिखाई जा चुकी विधी कासलीवाल की लैंडमार्क फिल्म्स कम्पनी इस फिल्म को आगामी 30 जून को सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रही है। विधी कासलीवाल का मानना है कि किसी भी फिल्म का निर्माण मनोरंजन और उम्मीद जगाने के आधार पर किया जाना चाहिए और इस​लिए ही उन्होने रिंगण को बनाने का निर्णय लिया।
मकरंद माणे के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिंगण पिता—पुत्र की खुशी और प्यार की तलाश पर आधारित मार्मिक कहानी है। फिल्म ने 63वें राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का पुरस्कार जीता है। इसके अलावा इसे 53वें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्डस 2016 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (निर्देशक), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता की श्रेणी में छह पुरस्कार मिले थे। बता दें कि विधि कासलीवाल की फिल्म ‘रिंगण’ को कान्स मार्केट सेक्शन और इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ टोरंटो में दिखाया जा चुका है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here