Advertisement
Home सिनेमा अभिनेता अमृत पाल का निधन

अभिनेता अमृत पाल का निधन

0
1225
अमृत पाल

मुम्बई। बॉलीवुड फिल्मों में निगेटिव किरदार के लिए फेमस एक्टर अमृत पाल का सोमवार को निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृत लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी बेटी ने जानकारी दी है की पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी जिसके चलते वे चल बैठ ​भी नही पा रहे थे। इलाज के दौरान सोमवार शाम पांच बजे के करीब उनका निधन हो गया।

आपको बता दे कि इंडस्ट्री में विलेन के रूप में फेमस अमृत पाल ने एफ सी मेहरा निर्मित और उमेश मेहरा निर्देशित फिल्म ‘जाल’ से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत करने के बाद 100 से भी अधिक फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोडी है। जाल में मिथुन चक्रवर्ती, विनोद मेहरा, रेखा और मंदाकिन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। विनोद खन्ना, अनिल कपूर और धर्मेंद्र जैसे दिग्गजों के साथ उन्होने ‘प्यार के दो पल, कसम, फरिश्ते जैसी यादगार फिल्मों में भी काम किया है। मिथुन चक्रवर्ती और पूनम ढिल्लों स्टारर फिल्म प्यार के दो पल में अपने निगेटिव किरदार के लिए अमृत के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। ऐसे दिग्गज कलाकारों का चले जान इंडस्ट्री के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here