Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट आ गया JHMS का तीसरा मिनी ट्रेलर, आपा खोते नजर आ...

आ गया JHMS का तीसरा मिनी ट्रेलर, आपा खोते नजर आ रहे है शाहरूख खान

0
933
JHMS

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार खाहरूख खान और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म जब हैरी मेट सेजल “JHMS” का तीसरा मिनी ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। इस मिनी ट्रेलर में अनुष्का शर्मा ने अपनी अजीबो—गरीब हरकतों और फरमाशों से शाहरूख खान को परेशान किया हुआ है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए 36 सेकेंड के इस मिनी ट्रेलर में शाहरूख अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं। यूट्यूब पर मिनि ट्रेलर को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है रिलीज के बाद कुछ ही घंटों में इस मिनी ट्रेलर को 90 हजार से अधिक लोगों ने देखा जबकि 10 हजार से अधिक ने लाइक किया है।

आपको बता दे कि पूर्व में भी इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के दो मिनी ट्रेलर रि​लीज किए गए है। रविवार को भारत—पाक क्रिकेट मैच के दौरान रिलीज किए गए पहले मिनी ट्रेलर में शाहरूख खान अनुष्का शर्मा को अपने कैरेक्टर के बारे में बताते नजर आ रहे है और अनुष्का उसे हल्के में ले रही है…..।

शाहरूख—अनुष्का की ‘JHMS’ का पहला मिनी ट्रेलर रिलीज

सोमवार को रिलीज किए गए दूसरे मिनी ट्रेलर में अनुष्का शर्मा शाहरूख खान को कानूनी सलाह देती हुई नजर आ रही है। अनुष्का शाहरूख से एक इन्डेम्निटी बॉन्ड भरने का बोल रही हैं। इस मिनी ट्रेलर के अनुसार लगता है कि शाहरूख और अनुष्का एक ही रूम में साथ रहने को तैयार हो जाते हैं और अनुष्का इन्डेम्निटी बॉन्ड के जरिए शाहरूख पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। विडियों मेंक अनुष्का गुजराती लहजे में बात करती नजर आ रही है वहीं शाहरूख भी पंजाबी बोलते नजर आ रहे है।

अनुष्का ने शाहरूख से भरवाया Indemnity Bond

मेकर्स ने प्रमोशन के लिहाज से ट्रेलर को टुकडों में रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म का ट्रेलर 23 जून को रिलीज होने वाली सलमान खान स्टारर ट्यूबलाईट के साथ रिलीज किया जाएगा। फिल्म आगामी 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here