Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट अनुष्का शर्मा ने भरवाया शाहरूख खान से Indemnity Bond

अनुष्का शर्मा ने भरवाया शाहरूख खान से Indemnity Bond

0
1133
https://www.youtube.com/watch?v=kQGuNkPHlcs

फिल्म JHMS का एक ओर मिनी ट्रेलर रिलीज, 23 को ट्यूबलाईट के साथ रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
मुम्बई। रविवार को जंहा भारत—पाक क्रिकेट मैच के मिड ब्रेक में फिल्म जब हैरी मेट सेजल का पहला मिनी ट्रेलर रिलीज किया गया था वहीं आज 37 सैंकड का एक ओर मिनी ट्रेलर रिलीज किया गया है। पहले मिनी ट्रेलर में जंहा शाहरूख खान अनुष्का शर्मा को अपने कैरेक्टर के बारे में बताते नजर आ रहे थे वहीं इस दूसरे मिनी ट्रेलर में अनुष्का शाहरूख को कानूनी सलाह देते हुए एक इन्डेम्निटी बॉन्ड भरने के लिए बोल रही है। विडियों देखकर लगता है जैसे शाहरूख और अनुष्का दौनों एक ही फ्लैट में रहने के लिए तैयार हो जाते है। विडियों में अनुष्का गुजराती लहजे में बात करती नजर आ रही है वहीं शाहरूख भी पंजाबी में बोलते दिख रहे है। दौनों ही मिनी ट्रेलर देखने के बाद कहा जा सकता है कि यह फिल्म कॉमेडी के तड़के से भरपूर होगी। शाहरूख खान ने इस मिनी ट्रेलर को अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। ट्वीट करते हुए शाहरूख ने लिखा है कि ‘अब मुझे डरने की जरूरत नही! ये इन्डेम्निटी बॉन्ड है ना’

आपको बता दे कि इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 23 जून को रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाईट के साथ रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने बडा ही संस्पेंस बनाकर रखा है लेकिन खबरों की अगर माने तो फिल्म में जंहा शाहरूख खान एक पंजाबी लडके का किरदार निभा रहे है वहीं अनुष्का एक गुजराती लडकी किरदार में नजर आएगीं जो अपने यूरोप ट्यूर के दौरान खाहरूख से मिलती है…। फिल्म को प्राग, लिस्बन, एम्सटर्डम, बुडापेस्ट और पंजाब में शूट किया गया है। फिल्म आगामी 4 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here