मुम्बई। कांग्रेसी नेता संजय निरूपम को बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन द्वारा किया जा रहा वस्तु एवं सेवा कर अर्थात जीएसटी का प्रचार करना शायद पसंद नही आया, इसलिए ही तो संजय निरूपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर बिग बी को इस अभियान से किनारा करने की सलाह दे डाली। अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए संजय निरूपम ने लिखा है ‘Would advise @SrBachchan to wthdraw frm brand ambassador of #GST in ths form.An expected backlash frm traders may go against him eventually.’
Would advise @SrBachchan to wthdraw frm brand ambassador of #GST in ths form.An expected backlash frm traders may go against him eventually.
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) June 20, 2017
जबकि बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जीएसटी के प्रचार के लिए उन्हे पूछा गया और उन्होने कर दिया’
Would advise @SrBachchan to wthdraw frm brand ambassador of #GST in ths form.An expected backlash frm traders may go against him eventually.
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) June 20, 2017
आपको बता दे कि टैक्स सुधार कि दिशा में केन्द्र सरकार द्वारा आगामी एक जुलाई से जीएसटी को लागू किया जा रहा है। सरकार ने जीएसटी के प्रचार — प्रसार के लिए अमिताभ बच्चन को लेकर एक 40 सेकंड का विडियों तैयार किया है। विडियों में अमिताभ कह रहे है ‘जीएसटी, एक देश, एक टैक्स, एक बाजार बनाए जाने की एक पहल है।’ जिस तरह तीन रंग राष्ट्रीय ध्वज को जोड़ते है उसी प्रकार जीएसटी भी पूरे देश को जोड़ेगा। केन्द्र सरकार के कुछ मंत्री और सेंट्रल बोर्ड आॅफ एक्साइज एंड कस्टम्स के आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट से इस विज्ञापन को शेयर भी किया है।
GST – An initiative to create a unified national market #OneNationOneTaxOneMarket pic.twitter.com/sM3c6qNqDy
— CBIC (@cbic_india) June 19, 2017

































