Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट अब पीएम मोदी के किरदार में दिख सकते है अक्षय कुमार!

अब पीएम मोदी के किरदार में दिख सकते है अक्षय कुमार!

0
1028
पीएम मोदी

मुम्बई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीटर पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ की तारीफ क्या कर दी एक फिल्म निर्माता ने तो अक्षय को ही पीएम मोदी बनाने की ठान ली। जी हां! बॉलीवुड के गलियारों मेें आजकल यह खबर सुर्खीयों में बनी हुई है कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से प्रेरित एक फिल्म का निर्माण किया जाएगा। खबरों की अगर माने तो इस फिल्म में नरेन्द्र मोदी के किरदार के लिए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को फाइनल भी कर दिया गया है। हालांकि पहले इस किरदार के लिए परेश रावल, अनुपम खेर और विक्टर बनर्जी जैसे नामों के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब खबर है कि अक्षय को इस रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है।
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त है। शुरूआत से ही चर्चा में रही फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। पिछले दिनों ही फिल्म का ट्रेलरी रिलीज किया गया था जिस यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद एक हफ्ते में ही करीब 2 करोड से अधिक व्यूज मिले है जबकि 3लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन और सोशल इश्यू से प्रेरित यह फिल्म आगामी 11 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

2 करोड़ लोगों को भाया टॉयलेट, देखिए…

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here