सोशल मीडिया में छा रहा है टॉयलेट एक प्रेम कथा के ट्रेलर
मुम्बई। नेशनल अवार्ड विनर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की आगामी फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा के ट्रेलर को सोशल नेटवर्क साइट्स पर शानदार रिस्पोंस मिल रहा है। 11 जून को फिल्म रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को सिर्फ दो दिनों में ही 20 मिलियन से अधिक व्यूज मिले है। जी हां सिर्फ फेसबुक पर ही ट्रेलर को 11 मिलियन से अधिक व्यूज मिले है। इस मौके पर एक्टर अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर अपने फैंस का आभार जताया है। अपने ट्वीट में अक्षय ने लिखा है कि ”फेसबुक पर ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ के ट्रेलर को सर्वाधिक देखे गए बॉलीवुड ट्रेलर बनाने के लिए आभार”
Thank you for also making #ToiletEKPremKatha the Highest Viewed Bollywood Trailer On Facebook 🙌🏻 Happiness level 💯@ToiletTheFilm @psbhumi pic.twitter.com/9m0xv5q1MA
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 12, 2017
फेसबुक के अलावा अन्य सोशल नेटवर्क साइट्स पर भी ट्रेलर को बेहतरीन रिस्पॉंन्स मिला है। यूट्यूब की अगर बात करें तो रिलीज के बाद दो दिनों में ही ट्रेलर को जंहा एक करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है वहीं 2 लाख 31 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। अक्षय ने एक भावुक ट्वीट कर फैंस का आभार जताया है। अपने ट्वीट मे अक्षय ने एक आठ सैकंड का विडियो शेयर कर लिखा है कि ‘Can’t thank you all enough for the phenomenal response! Bolo Radhe Radhe’
Can't thank you all enough for the phenomenal response! Bolo Radhe Radhe 😁🙏🏻 #TEPKTrailer20MViews pic.twitter.com/5HBGLt1gOs
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 12, 2017
आपको बता दे कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अक्षय कुमार द्वारा ट्वीट किए गए फिल्म के ट्रेलर को रीट्वीट करते हुए लिखा था ‘स्वच्छता के संदेश को आगे ले जाने का शानदार प्रयास है। स्वच्छ भारत बनाने के लिए 125 करोड़ भारतीयों को एक साथ मिलकर काम करना होगा।
Good effort to further the message of cleanliness. 125 crore Indians have to continue working together to create a Swachh Bharat. https://t.co/C0XKPpguW7
— Narendra Modi (@narendramodi) June 12, 2017
श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बनी टॉयलेट और प्यार वाली यह कहानी आगामी 11 अगस्त के वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी। फिल्म मेंं अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर, अनुपम खेर, दिव्येंदु शर्मा, सुधीर पांडे, और शुभा खोटे भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। खबरों की अगर माने तो सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने पिछले दिनों फिल्म की तारीफ करते हुए इसे कर मुक्त करने की बात भी कही है, हालांकि इस बयान की अधिकारिक पुष्टि नही की गई है लेकिन चर्चा जोरों पर है।

































