मुम्बई। फिल्म शूटिंग के दौरान घायल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को इलाज के लिए हॉस्पीटल में एडमिट किया गा है। एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कंगना के सिर पर अपनी अपकमिंग फिल्म मणिकर्णिका के लिए हैदराबार में एक्शन सीन शूट करने के दौरान चोट लग थी। जिसके बाद कंगना को तुरंत अपोलो हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया जंहा विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में कंगना का इलाज चल रहा है। इस दौरान कंगना के माथे पर करीब 15 टांके आए है। फिलहाल कंगना को कुछ दिनों के लिए अस्पताल में ही अंडर आब्जर्वेशन रखा गया है।
जानकारी के अनुसार इस सीन के लिए बॉडी डबल बुलाया गया था लेकिन कंगना स्वयं ही इस सीन को शूट करना चाहती थी। प्रोड्यूसर कमल जैन के अनुसार कंगना ने खुद को इस फाइटिंग सीन के लिए तैयार किया था इसके लिए रिहर्सल भी काफी की गई थी लेकिन फाइनल शॉट के दौरान गलत टाइमिंग के चलते यह हादसा हो गया। आपको बता दे कि फिल्म मणिकर्णिका में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही है। फिल्म अगले साल 27 अप्रेल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


































