Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट अक्षय ने भूमि को कहा ‘हंस मत पगली प्यार हो जाएगा’

अक्षय ने भूमि को कहा ‘हंस मत पगली प्यार हो जाएगा’

0
1731
हंस मत पगली

फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का एक नया गाना रिलीज

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का एक नया गाना ‘हंस मत पगली प्यार हो जाएगा’ बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। टी—सीरीज के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गए इस गाने का संगती विक्की प्रसाद ने दिया है जबकि आवाज सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने दी है। लिरिक सिधार्थ और गरिमा का है। रिलीज के बाद कुछ घंटो में ही गाने को 12 लाख से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देखा है जबकि 23 हजार से अधिक ने इसे पसंद भी किया है।

श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म वैसे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से प्रेरित है लेकिन फिल्म में अक्षय की उपस्थिति कॉमेडी का भरपूर तडका लगा देती हैं। फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में नजर आएगी। फिल्म की कहानी के अनुसार अक्षय और भूमि की शादी के बाद नई दुल्हन को शौच के लिए खुले में जाने के चलते शादी मुश्किल में पड जाती है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here