फिल्म ट्यूबलाइट पांच दिन बाद भी सो करोड़ी क्लब में नही हो पाई शामिल
मुम्बई। ईद के मौके पर रिलीज हुइ बॉलीवुड स्टार सलामान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ रिलीज के पांचवे दिन भी सो करोड़ क्लब में शामिल नही हो पाई। जी हां, फिल्म ने ईद वाले दिन भी सिर्फ 19.09 करोड़ का बिजनस किया जो पिछले कई सालों के रिकॉर्ड के अनुसार सबसे कम है। हालांकि फिल्म ने घरेलू बॉक्स आॅफिस पर शुक्रवार को 21.15 करोड़, शनिवार को 21.17 करोड़ और रविवार को 22.45 करोड़ का बिजनस किया था लेकिन ईद वाले दिन से कलेक्शन कम होना शुरू हो गया। जंहा सोमवार को ईद वाले दिन फिल्म ने 19.09 करोड का बिजनस किया वहीं मंगलवार को महज 12 करोड़ से ही संतोष करना पडा। पिछले पांच दिनों में फिल्म ने मात्र 95.86 करोड़ रूपये का बिजनस किया है जो सलमान के बॉक्स आॅफिस रूतबे से मेल नही खाता है।
फिल्म बिजनस से जुडे लोगों की अगर माने तो कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म की इस नाकामी के लिए फिल्म की कहानी, बेदम स्क्प्टि और फिल्म में दिखाया गया नकलीपन जिम्मेदार है। सभी ने फिल्म के कमजोर प्रदर्शन को लेकर अपने अपने तर्क दिए है। जानकारों के अनुसार फिल्म की कहानी जंहा हॉलीवुड की फिल्म लिटिल बॉय से प्रेरित है वहीं फिल्म देखने पर लगता है कि सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान को ही अलग कलेवर के साथ दोबारा पेश किया गया है। फिल्म का औसत दर्जे का म्यूजिक भी दर्शको पर कोइ खास प्रभाव नही डाल पाया। रेडिया सॉन्ग को छोड दे तो फिल्म के किसी अन्य गाने को खास रिस्पॉन्स नही मिल पाया।
जानकारों को उम्मीद थी कि फिल्म ईद वाले दिन करीब 30 करोड़ का बिजनस करेगी लेकिन दर्शकों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ट्रेड जानकारों की अगर माने तो फिल्म ट्यूबलाइट की पहले सप्ताह की कमाई 110 करोड़ से 120 करोड़ के बीच रहने की उम्मीद है।


































