मुम्बई। सेंसर बोर्ड के साथ सर्टिफिकेट विवाद के बाद आखिर निर्देशक अलकृंता श्रीवास्तव की फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर देखने से उन सभी सवालों के जवाब मिल जाते है जिसके चलते सेंसर बोर्ड इस फिल्म को सर्टिफिकेट जारी करने में आनाकानी कर रहा था। ट्रेलर की शुरूआत जंहा मिडिया रिपोर्ट्स की कटिंग के साथ होती है वहीं ट्रेलर के हर एक सीन के बाद सेंसर बोर्ड द्वारा उठाए गए सवालों को भी दिखाया गया है।
प्रकाश झा प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया फिल्म का यह ट्रेलर काफी बोल्ड है लेकिन ये आज के समय में महिलाओं की स्थिति को दर्शाते हुए उनके हक की बात सामने रखता है। फिल्म चार महिलाओं की कहानी है जो समाज की पक्षपाती और रूढ़ीवादी सोच को अपने हालात से आगे लाती है। आपको बता दे कि फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ एक महिला प्रधान फिल्म है जिसमें महिलाओं को गाली गलोच करते और बेहद बोल्ड दिखाया गया है जिसके चलते सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी लेकिन बाद में एफसीएटी के हस्तक्षेप के बाद सेंसर बोर्ड को फिल्म को ए सर्टिफिकेट जारी करना पडा है।
21 जुलाई को देशभर में रिलीज होने वाली इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, रतन पाठक शाह, आहना कुमरा, सुशांत सिंह और विक्रम मेसी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें।
लिपस्टिक अंडर माय बुर्का का ट्रेलर रिलीज
Advertisement
































