Advertisement
Home सिनेमा रीजनल सिनेमा जल्द रिलीज होगी खेसारीलाल की फिल्म ‘हम है हिन्दुस्तानी’

जल्द रिलीज होगी खेसारीलाल की फिल्म ‘हम है हिन्दुस्तानी’

0
2150
खेसारीलाल

मुम्बई। भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारीलाल यादव की अपकमिंग फिल्म ‘हम है हिन्दुस्तानी’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। एक से बढकर एक गानों से सजी इस फिल्म में खेसारी और काजल रघवानी का रोमांस फैंस को खूब रोमांचित करेगा। फिल्म को आगामी 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
एम.के.डी. मोशन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों लखनउ में पूरी की गई थी। फिल्म का म्यूजिक एंटरटेन म्यूजिक ने रिलीज किया है। जानकारी के अनुसार पहले फिल्म का टाइटल ‘बाबरी मस्जिद’ रखा गया था जिसे सेंसर बोर्ड ने कम्यूनल स्थिति को खतरा बताते हुए सर्टिफिकेट जारी नही किया था हालांकि फिल्म में ऐसा कोई सीन नही था जिसके चलते माहोल खराब हो, टाईटल बदल कर ‘हम है हिन्दुस्तानी’ करने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। गत मार्च माह में एंटरटेन म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर पुराने टाइटल के साथ फिल्म का एक ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
देव पांडेय के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘हम है हिन्दुस्तानी‘ एक पूर्णत: प्रेम कहानी है जिसे आगामी 4 अगस्त को यूपी, बिहार, झारखण्ड,नेपाल और मुम्बई के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स की माने तो फिल्म में ऐसा कोई सीन नही है जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर ना देखा जा सके। फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ काजल रघवानी, अवधेश मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी, अनूप अरोड़ा, तृषा खान, रितु पांडेय, संभावना सेठ, के.के. गोस्वामी, अनारा गुप्ता, अयाज खान, पप्पू यादव और देव सिह मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। निर्माता पल्लव व रोहन को फिल्म से शानदार बिजनस की उम्मीद है।

खेसारीलाल

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here