Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट अब कॉमेडियन्स को जज करेगें अक्षय कुमार

अब कॉमेडियन्स को जज करेगें अक्षय कुमार

0
1586
अक्षय कुमार

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेेमकथा’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त है। हालांकि इसके बाद भी अक्षय कुमार स्टारर कई फिल्में पाइपलाइन में है। इसी बीच अक्षय कुमार के छोटे पर्दे पर वापसी की चर्चा भी इन दिनों गर्म है। खबरों की अगर माने तो इसी साल सितंबर के अंत तक अक्षय कुमार चर्चित कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज’ से टीवी की दुनियां में वापसी कर सकते है। इससे पूर्व अक्षय कुमार छोटे पर्दे पर फेमस रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाडी’ में नजर आए थे।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्षय ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज’ में सुपर जज की भूमिका में दिखाई देगें। शो को लेकर चैनल और अक्षय के बीच बातचीत भी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक इस शो में अक्षय के अलावा 3 और जज भी होगें लेकिन आखिरी निर्णय सुपर जज यानी अक्षय कुमार का होगा। शो में बतौर मेंटर अनेक कॉमेडियन्स के नामों पर चर्चा हो चु​की है किन्तु अभी तक किसी का भी नाम फाइनल नही किया गया है। खबरों की अगर माने तो अपनी फिल्म गोल्ड की शूटिंग खत्म करने के बाद अक्षय जब वापस आएगें तो उनका शो रेमो डिसूजा के शो की जगह लेगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here