बाबा सहगल ने कहा ‘लागु हो गया GST, अब दिखाओं थोडी ओनेस्टी’
मुम्बई। केन्द्र सरकार द्वारा एक जुलाई से लागु किया गया GST जंहा सुर्खीयां बना हुआ है वहीं बाबा सहगल का ‘GST सॉन्ग’ भी चर्चा में है। वैसे बाबा सहगल आजकल हर मुद्दे पर रैप करते नजर आते है। अपने ट्वीटर अकाउंट से इस गाने को शेयर करते हुए बाबा सहगल ने लिखा है कि ‘लागु हो गया जीएसटी, नाउ पीपुल शो सम ओनेस्टी’
GST – twitter par live😎 pic.twitter.com/aVWPHJpiP7
— Baba Sehgal (@OnlyBabaSehgal) July 2, 2017
बाबा सहगल के इस गाने के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा एक देश एक टैक्स के नारे के साथ लागु किए गए जीएसटी सिस्टम का स्वागत किया है। गाने की लाइनें ‘कंट्री करेगी ग्रो, जीएसटी भर दो ब्रो, खादी पहनो फायदा होगा, स्ट्रेस लाइफ में आधा होगा, लागु हो गया जीएसटी, अब दिखाओं थोड़ी ओनेस्टी’ पब्लिक को मोटीवेट करती दिख रही है।
रिलीज के बाद पिछले चार दिनों में ही गाने को करीब 60 हजार से अधिक लोगों ने यूट्यूूब पर देखा है। हालांकि कमेंट बॉक्स में कुछ लोगों ने तारीफ की है तो कुछ एक ने खिंचाई करने में भी कसर नही छोडी है।































