मुम्बई। जानी मानी बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का गाना’धड़कनें आजाद हैं’ आगामी 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। सोमवार को श्रेया ने अपने ट्वीटर अकाउंट से गाने का एक टीजर शेयर किया है। टीजर में श्रेया घोषाल की झलक देखने को मिल रही है। बर्फ की पहाडियो के बीच फिल्माए गए इस गाने के व्यूज बडे शानदार लग रहे है। हालांकि टीजर में गाने की सिर्फ 2 लाइने ‘धडकने आजाद हैं, पहरे लगा कर देख लो’ ही सुनाई दे रही है लेकिन टीजर में श्रेया की आवाज की तारीफ करते हुए फैंस कमेंट्स सोशल मीडिया पर कर रहे है। टीजर को अपने ट्वीटर अंकाउंट से शेयर करते हुए श्रेया ने लिखा है कि The teaser of my single is out. #DhadkaneAzadHain http://bit.ly/DhadkaneAzadTeaser … The song has been made with lot of love. Hope you like it:)
https://twitter.com/shreyaghoshal/status/881763714680188929
यूट्यूब पर टीजर को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रिलीज के बाद कुछ ही घंटो मेंं टीजर को करीब 18 हजार से अधिक व्यूज मिले जबकि 1 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाईक भी किया है। आपको बता दे कि श्रेया घोषाल के इस गाने को दीपक पंडित ने कम्पोज किया है जबकि बोल मनोज मुन्तशिर ने लिखो है।































