Advertisement
Home सिनेमा सलमान खान ने पूरी की जुडवा 2 की शूटिंग : वरूण ने...

सलमान खान ने पूरी की जुडवा 2 की शूटिंग : वरूण ने ट्वीट की फोटो

0
1441
जुडवा 2

मुम्बई। बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान ने शनिवार को निर्माता निर्देशक डेविड धवन की फिल्म जुडवा 2 के लिए फिल्म की स्टार कास्ट के साथ शूटिंग पूरी की। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे एक्टर वरूण धवन ने शूटिंग के दौरान लिया गया फिल्म के सैट का एक ​फोटो ट्वीटर पर शेयर किया है। फोटो में वरूण धवन के साथ सलमान खान, डेविड धवन,तापसी पन्न, जैकलीन फर्नांडिस सहित अन्य नजर आ रहे है। वरूण ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘#Judwaa2 just got bigger. The man @BeingSalmanKhan is in it now’

आपको बता दे कि यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा अभिनीत फिल्म जुडवा का सीक्वल है। हालांकि इस फिल्म में सलमान खान गैस्ट अपीरियंस में ही नजर आएगा जबकि मुख्य किरदार वरूण धवन निभाते नजर आएगें। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान अभिनीत फिल्म जुडवा का फेमस पार्टी सांन्ग ‘टन टना टन’ का रीमेक भी देखने को मिलेगा। जुडवा में जंहा यह गाना सलामन, करिश्मा और रंभा पर फिल्माया गया था वही जुडवा 2 में वरूण धवन तापसी और जैकलीन के साथ ठुमके लगाते नजर आएगें।

फिल्म मुबारकां का ट्रेलर लॉन्च, 28 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here