मुम्बई। मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार का गाना ‘ये आवाज है’ रिलीज कर दिया गया है। सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गए इस गाने का फिल्मांकन एक्टेस कीर्ति कुल्हरी पर किया गया है। वे फिल्म में एक रिपोर्टर का किरदार निभा रही है जो आपातकाल के खिलाफ आवाज बुलंद करती है। इंटरनेट पर इस सॉन्ग को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।
1975 के आपातकाल से प्रेरित इस फिल्म के गाने ये आवाज है का संगीत अनु मलिक ने दिया है, लिरिक्स पुनीत शर्मा ने दिए है जबकि मोनाली ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज से इसे सजाया है। आगामी 28 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में फिल्म में नील नितिन मुकेश, कीर्ति कुल्हरी, अनुपम खेर आदि मुख्य किरदार निभा रहे है।
आपको बता दे कि फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। राजनैतिक पार्टी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए मांग तक कर डाली है। उनका कहना है कि फिल्म में उनकी पार्टी के तात्कालिक नेताओं की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है।































