Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट रिलीज से पहले कांग्रेसी नेता देखना चाहते है “इंदु सरकार”

रिलीज से पहले कांग्रेसी नेता देखना चाहते है “इंदु सरकार”

0
1341
इंदु सरकार

नई दिल्ली। मधुर भंडारकर की अपकमिंग फिल्म इंदु सरकार को लेकर एक नया विवाद हो गया है। अब फिल्म को सेंसर द्वारा सर्टिफिकेट जारी किए जाने से पहले कांग्रेसी नेता संजय निरूपम ने फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर की है। जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता और मुम्बई रीजनल कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष संजय निरूपम ने सेंसर बोर्ड के चेयरमेन पहलाज निहलानी को एक पत्र के माध्यम से अपनी इच्छा से अवगत करवाया है। संयज का तर्क है कि वे देखना चाहते है कि ​1975 के आपातकाल से प्रेरित इस फिल्म की कहानी में तात्कालिक कांग्रेस सरकार के नेताओं की छवि को किस प्रकार दर्शाया गया है। सूत्रों की अगर माने तो संजय निरूपम का कहना है कि कहीं ऐसा ना हो कि फिल्म में कांग्रेस पार्टी की नेता इंदिरा गांधी, संजय गांधी सहित अन्य नेताओं की छवि को गलत तरीके से तो पेश नही किया गया है।

कांग्रेसी नेता का तर्क इसलिए भी जायज है क्योंकि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें एक्टर नील नितिन मुकेश का लुक हुबहू कांग्रेसी नेता संजय गांधी से मिलता जुलता दिख रहा है। पहली बार में कोई भी उन्हे संजय गांधी ही समझेगा। 1975 के आपातकाल से प्रेरित और मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, कीर्ति कुल्हरी, तोता रॉय चौधरी, शीबा चढ्ढ़ा, सुप्रिया विनोद, जाकिर खान मुख्य भूमिका निभा रहे है। फिल्म आगामी 28 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इंदु सरकार : मधुर भंडारकर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here