Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट कल रिलीज होगा लोम हर्ष की फिल्म ये है इंडिया का ट्रेलर

कल रिलीज होगा लोम हर्ष की फिल्म ये है इंडिया का ट्रेलर

0
2690
https://twitter.com/YHI_Movie
P/C : Twitter

मंगलवार को ट्वीटर पर ट्रेंड करता रहा #YHITrailerTomorrow

नई दिल्ली। इंडो—आस्ट्रेलियन डायरेक्टर लोम हर्ष की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ये है इंडिया‘ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया जाएगा। डीएलबी फिल्म्स के ट्वीटर हैंडल से एक जुलाई से ही लगातार अलग—अलग पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने जानकारी फैंस के साथ सांझा की है।

फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट इतना था कि #YHITrailerTomorrow मंगलवार को ट्वीटर पर ट्रेंड करता रहा। जानकारी के अनुसार फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर बुधवार को नई दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में एक समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में विदेश राज्य मंत्री जरनल वी.के. सिंह, केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की मौजूदगी में फिल्म का आॅफिशियल ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।

इंडो—आस्ट्रेलियन डायरेक्टर लोम हर्ष के निर्देशन में बनी इस फिल्म ‘ये है इंडिया’ में गेवी चहल, डियाना उप्पल, मोहन अगाशे, मोहन जोशी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। आपको बता दे कि संदीप चौधरी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म की कहानी भी डायरेक्टर लोम हर्ष ने ही लिखी है। कहानी के बारे में बताते हुए निर्देशक लोम ने बताया कि फिल्म एक एनआरआई लडके के इर्द गिर्द ही घूमती है जो यूके में पला बढा है और उसने इंडिया के बारें में यही सुना है कि इंडिया एक गरीब देश है जो अपनी विशाल आबादी और प्रदूषण के लिए पूरे विश्व में फेमस है। वह लडका अपने रूढीवादी विचारों के साथ भारत आता है और इस विजिट के दौरान उसकी धारणा किस प्रकार बदल जाती है। उन्होने कहा कि विदेशी नागरिकों के बीच भारत की छवि भ्रांतियों से भरी है, हम इस फिल्म के माध्यम से इंडिया के एक अनछुए पहलु को रेखांकित करने का प्रयास कर रहे है जो आज से पहले पर्दे पर दिखाया नही गया है।
कुछ समय पहले फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया गया था जिसे इंटरनेट पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था। डीएलबी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गए इस मोशन पोस्टर को साढे 13 लाख से अधिक लोगों ने देखा जबकि हजारों लोगों ने लाइक भी किया है।

डीएलबी फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म इसी साल 4 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में​ रिलीज की जाएगी। प्रोड्यूसर संदीप चौधरी को बॉक्स आफिस पर फिल्म के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Innovation : जबलपुर में अब हर “सेकंड सैटरडे” थियेटर

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here