Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट YRF की फिल्म में जल्द दिखेगी अनुष्का — वरूण की जोड़ी

YRF की फिल्म में जल्द दिखेगी अनुष्का — वरूण की जोड़ी

0
1523

मुम्बई। बॉॅलीवुड सितारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल अपनी फिल्म्स के प्रमोशन के लिए बखूबी कर रहे है। बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने तो ट्वीटर पर एक चटपटी बातचीत के जरिए जंहा एक साथ स्क्रीन शेयर करने की घोषणा की वहीं अपनी फिल्म का टाईटल भी फैंस के साथ शेयर किया। खबरें थी कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली नई फिल्म में वरूण धवन और अनुष्का की जोडी पर्दे पर रोमांस करती नजर आएगी। लेकिन कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई थी। अनुष्का शर्मा और वरूण धवन ने इस बातचीत के जरिए इन गॉसिप पर विराम लगाते हुए खबरों की पुष्टि कर दी है।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपने ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए एक्टर वरूण धवन से एक पहले बूझते हुए लिखा कि…. ‘आगे आगे मौजी भैया, पीछे पीछे पूँछ,बढ़ते जाएँ मौजी भैया, घटती जाए पूँछ।बोलो क्या? @Varun_dvn’


अनुष्का द्वारा बूझी गई इस पहले के जवाब में वरूण ने लिखा कि.. ‘बहुत मुश्किल पहेली है – हेल्पलाइन लगेगी। आज रात 12 बजे बताता हूँ।@AnushkaSharma’

अपना कमिटमेंट निभाते हुए रात ठीक 12 बजे वरूण ने ट्वीट करते हुए अनुष्का की पहेली का जवाब देते हुए लिखा की ‘सुई धागा’ तुम्हारी पहेली का सही जवाब है, मुझे पता है कि यह जवाब तुम्हारे लिए कितना स्पेशल है’

वरूण को जवाब देते हुए अनुष्का ने लिखा कि ‘सो बटे सो चले…. चलो अब पिक्चर बनाते है साथ में बडा मजा आएगा’

जवाब में वरूण ने भी अनुष्का का आमंत्रण स्वीकार करते हुए लिखा कि ‘आप से सौ अंक प्राप्त करने कि खुशी में मैं अब सोने जा रहा हूँ आप के साथ एक फिल्म बनाना मजेदार होगा Anushka @SuiDhaagaFilm @yrf’

जानकारी के अनुसार यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली अुनष्का—वरूण स्टारर इस फिल्म का टाइटल ‘सुई धागा मेड इन इंडिया’ है। मनीष शर्मा को प्रोडक्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं फिल्म की कहानी राइटर शरत कटारिया लिख रहे है। अनुष्का शर्मा इन दिनों बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरूख खान के साथ आगामी 4 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन में व्यस्त है वहीं वरूण धवन भी अपनी अपकमिंग फिल्म जुडवा —2 की शूटिंग में व्यस्त है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here