अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के सॉन्ग हंस मत पगली को यूट्यूब पर मिले 10 मिलियन से अधिक व्यूज।
मुम्बई। अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का सॉन्ग हंस मत पगली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। दो हफ्ते पहले टी सीरीज के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस सॉन्ग को 10 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है जबकि 67 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। आपको बता दे कि पिछले दिनों रिलीज किए गए फिल्म के ट्रेलर को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 20 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर पर फिल्माए गए इस गाने का संगीत विक्की प्रसाद ने दिया है जबकि अपनी मधुर आवाज से सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने इसे सजाया है। गाने के बोल सिद्धार्थ और गरिमा ने लिखे है।
श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर ट्वीट कर फिल्म का सपोर्ट भी किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार निभा रहे है। कहानी के अनुसार अक्षय और भूमि की शादी के बाद नई दुल्हन को शौच के लिए खुले में जाने के चलते इनकी शादी मुश्किल में पड जाती है। फिल्म आगामी 11 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।






























