मुम्बई। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म बादशाहो का पहला सॉन्ग मेरे रश्के कमर रिलीज कर दिया गया है। टी—सीरीज के आॅफिशिल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस सूफी सॉन्ग में अजय देवगन और एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है। सॉन्ग के विडियों में जंहा अजय और इलियाना का रोमांस देखने को मिल रहा है वहीं लोकेशन भी रीयल फील देती है। सॉन्ग के विडियो को राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर की विभिन्न लोकेशन्स पर शूट किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सॉन्ग को खासा पसंद किया जा रहा है।
बादशाहो के इस सॉन्ग मेरे रश्के कमर को तनिष्क बागची ने किया है जबकि लिरिक्स दिया है मनोज मुन्तसिर ने। खास बात यह है कि राहत फतेह अली खान की आवाज में गाए गए इस गाने में नुसरत फतेह अली खान की आवाज भी सुनने को मिल रही है।
मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म बादशाहो को कहानी 1975 की इमरजेंसी से प्रेरित है। जानकारी के अनुसार फिल्म 6 ठगों की कहानी है जो इमरजेंसी के दौरान एक खजाने को लूटने का प्लान करते है। फिल्म में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज के अलावा इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। फिल्म आगामी 1 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
अजय देवगन की बादशाहो का सॉन्ग मेरे रश्के कमर रिलीज
Advertisement































