लखनऊ सेंट्रल : फरहान अख्तर ने जारी किया फर्स्ट लुक बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म लखनऊ सेंट्रल का फर्स्ट लुक सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। फरहान अख्तर ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से पहला पोस्टर जारी किया है जिसमें वे खुद अपने हाथ में एक स्लेट लिए नजर आ रहे है। स्लेट पर फिल्म में फरहान द्वारा निभाने जाने वाले किरदार का पूरा परिचय लिखा है। पोस्टर को ट्वीट करते हुए फरहान ने लिखा है ‘ये है किशन मोहन गिहरोत्रा, जेल में इसे 1821 बुलाते है।’
Ye hai Kishan Mohan Girhotra .. jail mein isse १८२१ bulaate hain. #LucknowCentral #firstlook #15september2017 pic.twitter.com/NS3NtG4xoA
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) July 24, 2017
जानकारी के अनुसार जेल और जेल के कैदियों की पृष्ठभूमि से प्रेरित इस फिल्म में फरहान अख्तर एक ऐसे महत्वकांक्षी भोजपुरी अभिनेता का किरदार निभा रहे है जो एक कैदी है। साथ ही वह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी का बहुत ही बडा फैन है। अपने इस लुक में फरहान काफी जच रहे है।
रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान के अलावा डायना पेंटी, गिप्पी ग्रेवाल, दीपक डोबरियाल और रोनित रॉय भी अहम किरदार निभा रहे है। फिल्म आगामी 15 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

































