Advertisement
Home सिनेमा फर्स्ट लुक लखनऊ सेंट्रल : फरहान अख्तर ने जारी किया फर्स्ट लुक

लखनऊ सेंट्रल : फरहान अख्तर ने जारी किया फर्स्ट लुक

0
1234
लखनऊ सेंट्रल

लखनऊ सेंट्रल : फरहान अख्तर ने जारी किया फर्स्ट लुक बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म लखनऊ सेंट्रल का फर्स्ट लुक सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। फरहान अख्तर ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से पहला पोस्टर जारी किया है जिसमें वे खुद अपने हाथ में एक स्लेट लिए नजर आ रहे है। स्लेट पर फिल्म में फरहान द्वारा निभाने जाने वाले किरदार का पूरा परिचय लिखा है। पोस्टर को ट्वीट करते हुए फरहान ने लिखा है ‘ये है किशन मोहन गिहरोत्रा, जेल में इसे 1821 बुलाते है।’

जानकारी के अनुसार जेल और जेल के कैदियों की पृष्ठभूमि से प्रेरित इस फिल्म में फरहान अख्तर एक ऐसे महत्वकांक्षी भोजपुरी अभिनेता का किरदार निभा रहे है जो एक कैदी है। साथ ही वह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी का बहुत ही बडा फैन है। अपने इस लुक में फरहान काफी जच रहे है।
रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान के अलावा डायना पेंटी, गिप्पी ग्रेवाल, दीपक डो​बरियाल और रोनित रॉय भी अहम किरदार निभा रहे है। फिल्म आगामी 15 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

देखिए आदर जैन और अन्या सिंह का कैदी बैंड

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here