Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट देखिए आदर जैन और अन्या सिंह का कैदी बैंड

देखिए आदर जैन और अन्या सिंह का कैदी बैंड

0
2022

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर के कजिन भाई आदर जैन की फिल्म ‘कैदी बैंड’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में आदर जैन के अपोजिट अन्या सिंह मुख्य किरदार निभाती नजर आएगीं। खास बात यह है कि दौनों ही कलाकार इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के बाद कुछ ही घंटों में ट्रेलर को यूट्यूब पर 12 लाख से अधिक व्यूज मिले है जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

वाईआरएफ के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए 3 मिनिट पांच सैंकड के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि ट्रायल केस के चलते आदर जैन और आन्या सिंह जैल में बंद है और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेल में आयोजित होने वाले एक रंगारंग कार्यक्रम के लिए दौनो मिलकरउ एक आर्केस्ट्रा बैंड बनाते है और जेल में आयोजित कार्यक्रम में परफॉर्म करते है। ट्रेलर में फिल्म के एक सॉन्ग माय इंडिया की झलक भी देखने को मिलती है।
हबीब फैजल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। फिल्म आगामी 25 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

बॉक्स आॅफिस पर धूम मचा रही है राज जांगिड की फिल्म मां

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here