Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट झगडे की वजह से बंद हो सकता है कपिल शर्मा का शो

झगडे की वजह से बंद हो सकता है कपिल शर्मा का शो

0
995

मुम्बई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर से हुए झगड़े की वजह से न सिर्फ उनकी दोस्ती में दरार आई है बल्कि उनका शो भी अब बंद होने की कगार पर आ गया है। दरअसल, इस बढ़ती कॉन्ट्रोवर्सी को देखते हुए सोनी चैनल अब इस शो को बंद करने की सोच रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने इस शो का रिन्यूअल होना है।

यह डील 106 करोड़ रुपये की होगी। लेकिन शो में काम करने वाले कलाकारों और बॉलिवुड सितारों के बॉयकॉट के चलते चैनल इस कॉमिडी शो का रिन्यूअल करेगा, ऐसा जरूरी नहीं है। हालांकि आधिकारिक तौर पर चैनल वालों का कोई बयान नहीं आया है, लेकिन अगर कॉन्टैक्ट रिन्यू नहीं होता है तो आपका फेवरिट शो बंद होने की कगार पर आ सकता है।

एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक,’सिलेब्रिटी गेस्ट ने शो पर आने से इनकार कर दिया जिसकी वजह से कपिल को शूट कैंसल करना पड़ा। इसी वजह से कपिल अपनी आने वाली फिल्म ‘फिरंगी’ की शूटिंग के लिए बिकानेर के लिए रवाना हो गए हैं और वह 29 मार्च को मुंबई लौटेंगे।

वहीं इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, शो की अगली शूटिंग 29 मार्च को है। इस शूटिंग में अली मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि तबीयत खराब होने की वजह से अली पिछली दो शूटिंग नहीं कर पाए थे। शो जारी रहेगा। चैनल ने रिन्यूअल से इनकार करने जैसी कोई भी बात नहीं कही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here