Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट इतनी फ्लॉप फिल्मे देने के बाद भी टिके हुये हैं आदित्य ।

इतनी फ्लॉप फिल्मे देने के बाद भी टिके हुये हैं आदित्य ।

0
861

बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर हैं जिन्होंने करियर की शुरुआत ही फ्लॉप फिल्म से की और बाद में भी कई फ्लॉप फिल्में दीं लेकिन फ्लॉप के बावजूद भी ये एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में टिके हैं और लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। ऐसे ही एक एक्टर हैं आदित्य रॉय कपूर।

आदित्य रॉय कपूर ने 2009 में फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ से डेब्यू किया था जो फ्लॉप रही और इस फ्लॉप के बाद भी उन्हें अक्षय कुमार, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला। लेकिन उनकी कोई फिल्म नहीं चली। पहली फिल्म तो फ्लॉप रही ही, उसके बाद भी जो दो-तीन फिल्में आदित्य ने कीं वो भी औंधें मुंह गिरीं।

लेकिन एक फिल्म ने आदित्य के करियर का कायापलट ही कर दिया। ये फिल्म थी 2013 में आई ‘आशिकी 2’। डेब्यू के चार साल बाद तक आदित्य गुमनामी में ही रहे लेकिन ‘आशिकी 2’ ने आदित्य रॉय कपूर को ठीक उसी तरह रातोंरात बड़ा स्टार बना दिया जैसे कि इस फिल्म के पहले पार्ट से राहुल रॉय रातोंरात स्टार बने थे

इसके बाद तो जैसे आदित्य के पास फिल्मों की लाइन ही लग गई। आदित्य के बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी उनके लिए कुछ फिल्में बनाईं। लेकिन फिल्में मिलना ही आपकी सफलता की निशानी नहीं होती। आदित्य को फिल्में मिलना तो जारी रहा लेकिन सफलता उनसे दूर होती चली गई।

‘आशिकी 2’ की सक्सेस के बाद उन्हें फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ मिली जो हिट रही। लेकिन इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की हिट जोड़ी थी और शायद इसी का फायदा फिल्म को मिला जिसकी वजह से ये चल गई।
लेकिन इस फिल्म के बाद से अभी तक आदित्य रॉय कपूर को जितनी भी फिल्में मिली हैं वो लगभग सभी फ्लॉप रही हैं। फिर चाहें वो ‘दावत-ए-इश्क’ हो ( जिसमें वो परिणीति चोपड़ा के साथ सोलो हीरो के तौर पर नजर आए) ‘फितूर’ हो (जिसमें वो कैटरीना कैफ के साथ सोलो लीड थे) या फिर इसी साल आई ‘ओके जानू’ ही क्यों ना हो। इस फिल्म में वो अपनी ‘आशिकी 2’ की को-स्टार श्रद्दा कपूर के साथ लीड रोल में थे लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here