Advertisement
Home सिनेमा अवार्ड आमिर खान को ‘दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ से नवाजा

आमिर खान को ‘दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ से नवाजा

0
1537

मुम्बई। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुम्बई में आयोजित एक कार्यक्रम में बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान को 75वें दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दे कि यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों को दिया जाता है, आमिर को यह सम्मान उनकी वर्ष 2016 की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘दंगल’ के लिए दिया गया है।
पुरस्कार मिलने के बाद आमिर ने कहा, ‘‘मैं आज जहां भी हूं, इसका श्रेय मेरी सभी फिल्मों के लेखकों को जाता है। मैं यहां निर्देशकों और लेखकों के बेहतरीन काम की वजह से हूं. मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।’ समारोह में मौजूद निर्देशक नीतेश तिवारी ने भी दर्शकों से फिल्म को एक बड़ी हिट बनाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
समारोह में कपिल देव को भी भारतीय क्रिकेट में दिये उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वैजयंतीमाला बाली को भारतीय सिनेमा में उनकी उपलब्धियों के लिए ‘मास्टर दीनानाथ विशेष पुरस्कार’ से नवाजा गया। मास्टर दीनानाथ स्मृति प्रतिष्ठान और हृदयेश आर्ट्स द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रतिष्ठित गायिका लता मंगेशकर ने भी शिरकत की थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here