Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट नच बलिए सी​जन-8 : सोनक्षी की जगर अब मलाइका अरोड़ा संभालेगीं जज...

नच बलिए सी​जन-8 : सोनक्षी की जगर अब मलाइका अरोड़ा संभालेगीं जज की कुर्सी

0
1034

मुम्बई। टीवी की दुनिया के सुप्रसद्ध रियलिटी शो नच बलिए सीजन—8 में अब सोनाक्षी सिन्हा की जगह मलाइका अरोड़ा जज की कुर्सी संभालती नजर आएगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी बिजी है और अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से उनहे ट्रेवल करना पड रहा है। बिजी शेड्यूल के चलते सोनाक्षी कुछ दिनों तक नच बलिए सीजन—8 को जज नही कर पाएगी। अब सोनाक्षी की जगह मा​लाइका अरोड़ा खान इस शो को जज करेंगी। मलाइका इन दिनों नच बलिए के एपिसोड की शूटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि जब तक सोनाक्षी अपने प्रोफेशनल टूर से वापस नहीं आ जाती तब तक मलाइका उनकी जगह लेंगी। सोनाक्षी इन दिनो आॅकलैंड में हैं इसलिए वह नच बलिए शो जज नहीं कर पाएंगी।
कुछ दिनों पहले सोनाक्षी ने सलमान खान के दा-बंग टूर में ​परफॉर्म किया था। सोनाक्षी जल्द ही ऋतिक रोशन और माधुरी दीक्षित के साथ एक शो के लिए टूर पर जाने वाली हैं। यह कॉन्सर्ट डरबन में आयोजित होगा। इस शो का नाम अ नाइट विद स्टार्स रिलोडिड हैं जिसे जय भानूशाली होस्ट करेंगे। वहीं मलाइका की बात करें तो वह इससे पहले नच बलिए शो की जज रह चुकी हैं। दर्शक मलाइका को नच बलिए सी​जन-1 और 2 दो में बतौर जज देख चुके हैं।
बता दें कि नच बलिए के अलावा मलाइका कई रियलटी शो जज कर चुकी हैं। मलाइका झलक दिखला जा और इंडियाज गॉट टैलेंट जैसे रियलटी शो जज कर चुकी हैं। इस बार वह शो के जज पैनल में मोहित सूरी और टैरेंस लूईस को ज्वाइन करेंगी। 2 अप्रैल से शुरू ​हुए डांस रियलटी शो नच बलिए सीजन-8 को काफी अच्छी टीआरपी मिल रही है। इस शो में हिस्सा लेने वाली सभी जोड़ियां अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here