Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट ‘तुम्हारी सुलू’ : ‘विद्या बालन’ की ‘बॉस’ बनेगी ‘नेहा धूपिया’

‘तुम्हारी सुलू’ : ‘विद्या बालन’ की ‘बॉस’ बनेगी ‘नेहा धूपिया’

0
1278

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपनी दिसंबर महीने में रिलीज होने वाली फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ की तैयारियों में व्यस्त है। फिल्म में विद्या आर जे की भूमिका निभा रही है। आपको बता दे कि फिल्म में नेहा धूपिया विद्या बालन की बॉस के रूप में नजर आने वाली है। फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ में यह पहली बार होगा जब नेहा धूपिया और विद्या किसी फिल्म में साथ में अभिनय करने जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा धूपिया फिल्म में रेडियो स्टेशन की हेड की भूमिका में होंगी और जो विद्या पर बहुत धौंस जमाती नज़र आएंगी। फिल्म में उनके किरदार का नाम मारिया होगा। मारिया फिल्म में एक सक्सेसफुल बिजनेस महिला का किरदार निभाती नज़र आएंगी और फिल्म में नेहा के नखरे विद्या से अधिक होंगे। नेहा अपने हिस्से की शूटिंग जून में करने जा रही हैं। फिलहाल उन्हें इस किरदार की तैयारी के लिए वक्त दिया गया है। बताते चलें कि इस फिल्म में मानव कॉल विद्या के हसबैंड की भूमिका में होंगे और अपने इस किरदार के लिए वह इन दिनों एक्टिंग की क्लासेस भी ले रहे हैं। नेहा खुद इस किरदार के लिए बहुत उत्साहित हैं। चूंकि लंबे समय के बाद उन्हें कोई ऐसा मजेदार किरदार निभाने का मौका मिलने वाला है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here