नई दिल्ली। आगामी 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली—2′ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जहां पहले हफ्ते की बुकिंग फुल होने की खबरे सुर्खियां बनी हुई है वही दिल्ली के थिएटरों में फिल्म के टिकिट सबसे ज्यादा कीमत यानी 2400 रूपये प्रति टिकिट के हिसाब से बिकने की खबरें भी सुनने में आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के पीवीआर सिनेमा में इस फिल्म के दाम काफी ज्यादा है।
फिल्म भारत में आठ हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गूबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं। डीएनए के अनुसार भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ होगी। डीएनए ने एक सूत्र के हवाले से कहा,’ बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों की बात करें तो वे देशभर में लगभग 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज होती रही है। वहीं दक्षिण भारतीय की 3000 स्क्रीन्स पर सिर्फ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्में ही दिखाई जाती है।’ माना जा रहा है कि फिल्म भारत के इतिहास की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनेगी। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
बाहुबली—2′ : 2400 रूपये का बिक रहा फिल्म का टिकिट
Advertisement
































