मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन राकेश ओम प्रकाश मेहरा की अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘फन्ने खान’ की शूटिंग की तैयारी में है। पिछले दिनों ही टी—सीरीज ने एक ट्वीट करते हुए खबर की पुष्टि की थी। टी—सीरीज के ट्वीट में लिखा था कि ऐश्वर्या रॉय आगामी अगस्त माह में फिल्म का शूट शुरू करेगी जो अगले साल अप्रैल में रिलीज की जाएगी।
#AishwaryaRaiBachchan to start shooting for Fanney Khan from August. A T-Series, @ROMPPictures & @kriarj presentation. April 2018 release.
— T-Series (@TSeries) July 9, 2017
आपको बता दे कि फिल्म में ऐश्वर्या रॉय करीब दो दशक के बाद बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी। इन दौनों स्टार्स की जोडी इसके पूर्व हमारा दिल आपके पास है और ताल में नजर आई थी। खबरों के अनुसार यह फिल्म एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है। टी—सीरीज, राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स और क्रिअर्ज ऐन्टरटेनमेंट के संयुक्त बैनर तले बनने वाली यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज की जाएगी।
































