मुम्बई। सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘2.0’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। पहले यह फिल्म दीवाली पर रिलीज होनी थी लेकिन अब तकनीकि कारणों के चलते मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढा दी है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि अब यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
#BreakingNews: #2Point0 will NOT release in Diwali 2017… Team wishes to achieve world class standards in VFX… Now 25 Jan 2018 release…
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 21, 2017
फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का कारण फिल्म में वीएफएक्स को वर्ल्ड क्लास लेवल पर ले जाने का है. फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म के स्पेशल इफैक्ट्स पर और ज्यादा काम किया जाए. फिल्म के वीएफएक्स सुपरवाइजर श्रीनिवास मोहन हैं, जिन्होंने एसएस राजामौली के साथ ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ में भी काम किया था। ‘2.0’ की पूरी शूटिंग भारत में हुई है। यह रजनीकांत की 160वीं फिल्म है। इसके पहले रजनीकांत 2016 में ‘कबाली’ में नजर आए थे। फिल्म में रजनीकांत के साथ जैकसन भी नजर आएंगी। रजनीकांत की अगली फिल्म कबाली के डायरेक्टर पा रंजीत के साथ है, जिसमें वो हाजी मस्तान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल मई में शुरू होने वाली है।
आपको बता दे कि इस तरह की खबरों से फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी काफी खुश नजर आ रहे है दरअसल रोहित की अपकमिंग फिल्म ‘गोलमाल रिटर्न’ भी दीवाली पर ही रिलीज हो रही है और रोहित इस बड़ी फिल्म से टकराना नहीं चाहते हैं और उन्होंने अन्य रिलीज डेट्स के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। इस खबर के बाद रोहित खुश नजर आ रहे है। बता दे कि इस साल दीवाली पर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ भी प्रदर्शित हो रही है।
































