मुम्बई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर ‘बेबो’ फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में व्यस्त है। अब खबर है कि बेबो को उनकी अगली फिल्म के लिए आॅफर भी मिलने लगे है। मीडिया में आ रही खबरों को अगर सच माने तो ‘बेबो’ को अगली फिल्म के लिए 6 करोड़ रूपये का आफर मिला है। हालांकि कहा जा रहा है कि करीना ऐसा किरदार निभाएंगी जो उनकी मौजूदा उम्र के हिसाब से हो। यह एक ऑथर बैक्ड रोल है। फिलहाल, करीना ने इसके लिए हां नहीं किया है। वह अभी सोच रही हैं कि यह प्रॉजेक्ट करना उनके लिए सही होगा या नहीं। अभी करीना का फोकस ‘वीरे दी वेडिंग’ पर है। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर भी हैं।
करीना इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं और खुद को कुछ अलग दिखाने के लिए उन्होंने मेहनत शुरू कर दी है। जिम और योगा से वह अपने पुराने फिगर में लौट रही हैं। करीना पहली ऐसी हिरोइन हैं जो अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर आजतक किसी न किसी तरह अपना ग्लैमरस जलवा दिखाती गईं। चाहे यह कोई फोटोशूट या फिर रैंपवॉक। अब ‘बेबो’ के फैन्स उन्हे फिल्म में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
नई फिल्म के लिए ‘बेबो’ को मिला 6 करोड़ का आॅफर
Advertisement
































