भोजपुरी फिल्म बेटवा बाहुबली 2 ने यूपी बॉक्स आॅफिस पर दी शानदार परफॉर्मेंस
फिल्मस्थान ब्यूरो, मुम्बई।
भोजपुरी दर्शकों के लिए लिए एसएस राजामौली की बाहुलबली 2 से कम नही है भोजपुरी स्टार अजय दीक्षित की भोजपुरी फिल्म बेटवा बाहुबली 2। जी हां, अजय की फिल्म बेटवा बाहुबली 2 को अब उत्तरप्रदेश में भी रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने यूपी के बॉक्स आॅफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म के बम्पर प्रमोशन और बॉक्स आॅफिस पर शानदार कलेक्शन के चलते जंहा मेकर्स के चेहरे खिले हुए है वहीं थियेटर मालिक भी खुश नजर आ रहे है। फिल्म बेटवा बाहुबली 2 को यूपी से पहले बिहार, झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली में भी रिलीज किया गया था जंहा फिल्म ने शानदार बिजनस किया है।
धीरज ठाकुर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अर्चना सिंह ने भी एक आयटम सॉन्ग किया है। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी में विभिन्न लोकेशन्स पर हुई है। खास बात यह है कि फिल्म में किसी भी बनावटी सेट का प्रयोग नही किया गया है जो कुछ है सब आॅरिजनल ही है।
एक्टर अजय दीक्षित आजकल यूपी के पूर्वांचल में फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। बता दे कि अजय दीक्षित ने फिल्म बेटवा बाहुबली 2 के प्रिक्वल बेटवा बाहुबली में भी मुख्य किरदार निभाया था। खबरों की अगर माने तो बेटवा बाहुबली 2 की सफलता से गदगद फिल्म के मेकर्स बेटवा बाहुबली 3 बनाने की घोषणा भी शीघ्र ही कर सकते है।



































