फिल्मस्थान ब्यूरो, मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘सरकाइलो खटिया जाड़ा लगे’ की शूटिंग गुजरात के संजन स्टूडियों में शुरू हो चुकी है। पराग पाटिल के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में भोजपुरी के स्टार अरविंद अकेला कल्लू और शुभम तिवारी पहली बार एक साथ अभिनय करते नजर आएगें। रोमांस, एक्शन और कॉमेडी के भरपूर तडके के साथ बन रही इस फिल्म का संगीत सावन कुमार ने दिया है जबकि गीत प्यारेलाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे है। राकेश त्रिपाठी ने फिल्म की कहानी में रोमांस, एक्शन और कॉमेडी को बैलेंस बनाने की पूरी कोशिश की है।
Aफिल्म के बारे में जानकारी देते हुए संजय भूषण पटियाला ने बताया कि ओम सिने एंटरटेनमेंट, 3एंटरटेनमेंट फिल्म क्रिएशन असोशिएशन और शांति मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में एक्टर अरिवंद अकेला कल्लू और शुभम तिवारी के साथ ऋतु सिंह, पूनम दुबे, आयुषी तिवारी, अतुल सिंह, शीतल ठाकुर, अवधेश मिश्रा, किरण सिंह, राजेश त्रिपाठी, मनोज टाईगर भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। फिल्म निर्माता ओ.पी.तिवारी, अरूण दुबे, गजानंद चतुर्वेदी, भी शूटिंग के दौरान सैट पर मोजूद रहे।
बता दे कि निर्देशक पराग पाटिल भी पहली बार इस फिल्म सरकाइलो खटिया जाड़ा लगे में पहली बार भोजपुरी स्टार अरविन्द अकेला कल्लू को डायरेक्ट कर रहे है। पराग पाटिल ने इससे पूर्व ‘रंगदारी टैक्स’, प्रशासन, बहुरानी, गर्दा, मैदान ए जंग, जैसी हिट भोजपुरी फिल्मों का निर्देशन किया है। पाटिल की दो और फिल्में बनकर तैयार है जिन्हे शीघ्र ही रिलीज किया जाएगा।
अरविंद अकेला कल्लू और शुभम तिवारी पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन
Advertisement



































