फिल्मस्थान ब्यूरो, मुम्बई।
समाचार चैनल न्यूज18 इंडिया एक विशेष डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से कश्मीर के पत्थरबाजों का सच दिखाएगा। जी हां, धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में आए दिन होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं का सच बताने के लिए चैनल ने एक विशेष डॉक्यूमेंट्री बनाई है। जिसका नाम है ‘स्वर्ग’ डॉक्यूमेंट्री में चैनल के प्रतिनिधी ने कश्मीर के अनेक नौजवानों से बातचीत कर इस पत्थरबाजी के सच को उजागर करने का प्रयास किया है।
डॉक्यूमेंट्री में नौवीं कक्षा में अध्यनरत छात्रों ने पत्थरबाजी के लिए सीनियर्स पर हुर्रियत के नेताओं से पैसा लेकर अपने जूनियर्स को उकसाने का आरोप भी लगाया है। उन्होने बताया है कि किस प्रकार उनके कुछ सीनीयर्स स्कूल के अन्य छात्रों पर पत्थरबाजी करने का दबाव बनाते है और सहयोग ना करने पर किस प्रकार बच्चों के साथ मारपीट की जाती है। डॉक्यूमेंट्री में कुछ बच्चों के माता—पिता ने भी इन बातों की पुष्टि की है।चैनल की टीम ने कश्मीर पुलिस के उन जवानों से भी बातचीत की है जो इन पत्थरबाजों का शिकार बने है। डॉक्यूमेंट्री न्यूज18 इंडिया चैनल पर शनिवार 24 जून रात साढे 8 बजे प्रसारित किया जाएगा और रिपीट टेलिकास्ट रविवार रात 10 बजे होगा।



































