अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की रीलीज डेट हई पोस्टपोन, अब 11 अगस्त को होगी रीलीज।
मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। यह फिल्म पहले 2 जून को रीलीज होनी थी जो अब 11 अगस्त को रीलीज होगी।
अक्षय कुमार ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि तैयार हो जाइये स्वच्छ आजादी के लिए टॉयलेट – एक प्रेम कथा, एक अनोखी प्रेम कहानी आ रही है – 11 अगस्त, 2017।
https://twitter.com/akshaykumar/status/847465590210011137?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Faajtak.intoday.in%2Fstory%2Fakshay-kumar-toilet-ek-prem-katha-relase-date-1-920677.html
11 अगस्त को ही इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस बुक किया हुआ है. इस फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा हैं. अगस्त में अक्षय कुमार और शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पर जोरदार भिडंत होगी.हालांकि इम्तियाज अली की इस फिल्म का टाइटल अभी जारी नहीं किया है.
































