Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट  ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का टीजर रिलीज

 ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का टीजर रिलीज

0
914

 

मुम्बई। बॉलीवुड ऐक्टर आयुष्मान खुराना और परणीति चोपडा की अपकमिंग फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का टीजर शुक्रवार को रीलीज हो गया। इस टीजर में आयुष्मान खुराना एक नॉवलिस्ट के किरदार में नजर आ रहे हैं जो प्यार के बारे में अपना अनुभव बताते हैं।

कहानी फ्लैशबैक में आगे बढ़ती है जिसमें परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना के प्यार की शुरुआत होती है। आयुष्मान अपने प्यार बिंदु यानी परिणीति संग बिताए लम्हों को याद करते हैं। फिर जैसा कि हिंदी फिल्मों की कहानी में हीरो-हिरोइन बिछड़ जाते हैं, इनके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है।

इस फिल्म के जरिए परिणीति ने सिंगिंग की दुनिया में भी डेब्यू किया है। हाल ही में ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का ‘माना कि हम यार नहीं’ गाना रिलीज हुआ है, जिसे परिणीति ने खुद गाया है। विशाल-शेखर और सचिन-जिगर ने गाने को कम्पोज किया है।

‘मेरी प्यारी बिंदु’ एक महत्वकांक्षी सिंगर और उसकी लव स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म की कहानी कोलकाता के बैकग्राउंड पर है। इसे प्रड्यूस कर रहे हैं मनीष वर्मा। डायरेक्टर अक्षय रॉय की यह फिल्म 12 मई को रिलीज होगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here