Advertisement
Home म्यूजिक म्यूजिक में इनोवेशन के लिए हरदम प्रयारसत रहता हूॅ — यो यो...

म्यूजिक में इनोवेशन के लिए हरदम प्रयारसत रहता हूॅ — यो यो हनी सिंह

0
1309
हनी सिंह

मुम्बई। जानेमाने बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर यो यो हनी सिंह का कहना है कि वे म्यूजिक में इनोवेशन्स के लिए हमेशा कोशिश करते रहते है जिसके चलते वे रोजाना 12 घंटे स्टूडियों में व्यस्त् रहते है। इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में नवाचार के लिए प्रसिद्ध यो यो हनी सिंह संगीत के प्रति अपना ज्यादा से ज्याद समय समर्पित कर सके इसके लिए भरकस प्रयास कर रहे है। अपने फैंस के लिए हनी सिंह अपने असाधारण संगीत के साथ अपना जादू बिखेरने में भी कोई कसर नही छोड रहे है।
सहस्राब्दी के सबसे मशहूर संगीतकारों में से एक यो यो हनी सिंह से जब उनके काम के बारे में पूछा तो हनी सिंह का जवाब था कि, ‘ जब कुछ कलाकार एक हिट गीत देते है तो वे खुद को उसी शैली में दोहराते रहते है, लेकिन मैं हमेशा कुछ नया बनाने की कोशिश करता रहता हॅू। उन्होने कहा कि ‘अंग्रेजी बीट’ के साथ जब उन्होने शुरूआत की थी उस समय हर कोई चाहता था कि मैं उसी शैली में ओर गाने बनाउ लेकिन मैंने ‘लुंगी डांस’ बनाया और फिर ‘पार्टी आॅल नाईट’ लेकिन अब मेरे फैंस के लिए कुछ नया करने का समय है और उसके लिए मैं काफी मेहनत कर रहा हॅू।
अपने अद्भुत पार्टी गीत के साथ फैंस का दिल जीतने के साथ ही हनी सिंह भारत के सबसे पसंदीदा संगीत कलाकारों में से एक बन गए है। हनी सिंह के गाने ‘हाय हील्स’, ब्लू आइज, लुंगी डांस, डोप शॅाप्स, देसी कलाकार, अंगेजी बीट जैसे अनेक गानों ने म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी धूम मचाई है। इन दिनों हनी सिंह नवाचार में व्यस्त है लेकिन उनके फैंस उन्हे फिर से सुनने के लिए एक्साइटेड है। फैंस को उम्मीद है की हनी सिंह जल्द ही अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आऐगें।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here