कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच खबर आई है कि कपिल शर्मा के मिसबिहेवियर की वजह से उनके शो में आए सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक शूटिंग बीच में छोड़, सेट से चले गए।
मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपकमिंग फिल्म ‘नूर’ के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंची थीं। ‘नूर’ के म्यूजिक डायरेक्टर्स अरमान और अमाल मलिक को भी कपिल के शो में इनवाइट किया गया था। लेकिन जैसे ही शूटिंग शुरू हुई टीम ने अरमान मलिक को ऑडियंस के बीच बैठने को कहा।
ये बात उनके बड़े भाई अमाल मलिक को बिल्कुल रास नहीं आई और गुस्साए अमाल शूटिंग बीच में छोड़ चले गए। सोनाक्षी भी यह सब देख अपसेट हो गई थीं।
Advertisement































