मुम्बई। मैडम तुसाद के संग्रहालय में अब बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर का वैक्स स्टैचू लगाया गया है। हाल ही में अनिल कपूर अपने इस स्टैचू को पब्लिक के सामने पेश करने के लिए पहुंचे हुए थे। अपने स्टैचू की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मुझे वैक्स के रूप में भी अच्छा दिखाने के लिए शुक्रिया। मेरे लिए यह बेहद खास पल है। मुझे खुशी है कि मैं यह आपके साथ शेयर कर पा रहा हूं।
Unveiling… Yours truly !! Thank you @MTsSingapore for making me look good in wax! #MadameTussauds pic.twitter.com/qtstyKTghG
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) April 20, 2017
प्रोफेशनल फ्रंंट पर बात करें तो अनिल कपूर फिल्म ‘मुबारकां’ में नजर आने वाले हैं। इसमें वह अपने भतीजे अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन अनीस बजमी ने किया है। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है और इसे सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस और सिने1 स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म ‘मुबारकां’ में अनिल और अर्जुन दोनों सरदार के रोल में नजर आने वाले हैं। यह पहली बार है कि चाचा और भतीजे की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी। फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में दिखाई देंगे। अर्जुन ने करणवीर सिंह और चरणवीर सिंह के रोल में दिखेंगे। अर्जुन कपूर इस फिल्म में पहली बार कॉमेडी करते नजर आएंगे। फिल्म में काम करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही पहली बार वो अपने चाचा अनिल के साथ स्क्रीन पर साथ में काम करेंगे।
































