Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट “बाबा राम रहीम” की अगली फिल्म ‘जट्टू इंजिनियर’ का पोस्टर रिलीज़

“बाबा राम रहीम” की अगली फिल्म ‘जट्टू इंजिनियर’ का पोस्टर रिलीज़

0
1032

नई दिल्ली। जानेमाने संत बाबा राम रहीम अब एक्शन फिल्मों के बाद कॉमेडी फिल्म के माध्यम से युवाओं को लुभाते हुए नज़र आएंगे। हाल ही में उनकी अगली फिल्म ‘जट्टू इंजिनियर’ का पोस्टर रिलीज़ हुआ है, जिसमें बाबा एकदम अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर के रिलीज़ होने के बाद से ही बाबा राम रहीम के फैन्स उत्साहित हो गए हैं। बता दें कि बाबा की ये बॉलीवुड में पांचवीं फिल्म है, जिसमें वे कॉमेडियन के तौर पर नज़र आनेवाले हैं. इससे पहले वे फिल्मों में बदमाशों को एक्शन हीरो के तौर पर ठीक करते आ रहे थे, लेकिन अब वे अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाते हुए नज़र आएंगे। बाबा राम रहीम की ये फिल्म 19 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

पिछले दिनों बाबा ने अपने एक इंटरव्यू में लोगों को बताया था कि अक्सर कॉमेडी फिल्मों में डबल मीनिंग जोक्स और फूहड़ सीन होते हैं, लेकिन उनकी इस फिल्म को लोग पूरी फैमिली के साथ बैठकर देख पाएंगे। इस फिल्म को बाबा राम रहीम और उनकी बेटी हनीप्रीत इंसान ने निर्देशित किया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here