नई दिल्ली। 2017 की ब्लॉकबस्टर और एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म बाहुबली 2 ने अपनी रिलीज के साथ ही रिकार्ड बनाने का जो सिलसिला शुरू किया था वह थमने का नाम नही ले रहा है। बाहुबली 2 अब एक और कीर्तिमान स्थापित किया है जो आज तक कोई दूसरी भारतीय फिल्म नही कर पाई है। जी हां बाहुबली 2 विश्वभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने दुनियाभर में करीब एक हजार करोड से ज्यादा की कमाई की है। भारत में रिकार्ड पर रिकार्ड बनाने के बाद अब बाहुबली 2 अपने नाम का डंका दुनियाभर में बजा रही है। करण जौहर ने ट्वीट कर फैंस को बताया है कि “भारतीय सिनेमा की सबसे बडी ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2ने सबसे बडा मील का पत्थर छू लिया है।”
https://twitter.com/karanjohar/status/861099260971962371
ट्रेड एनालिस्ट्स की अगर माने तो रिलीज के पहले हफ्तें में ही बाहुबली 2 का कलेक्शन 900 करोड रूपये से ज्यादा का हो गया था जिसमें घरेलू बॉक्स आॅफिस पर करीब साढे सात सो करोड और ओवरसीज कलेक्शन करीब 200 करोड का रहा। बॉक्स आॅफिस पर कलेक्शन का यह पडाव पार करने वाली बाहुबली 2 पहली भारतीय फिल्म बन गई है। साथ ही उत्तरी अमेरिका में 100 करोड से अधिक का बिजनस करने वाली भी पहली फिल्म का खिताब बाहुबली 2 ने अपने नाम कर लिया है।
दर्शक तो दो भाईयों की जंग पर आधारित इस फिल्म की तुलना हॉलीवुड की फिल्मों से करने लगे है। इस फिल्म में जिस तरह के स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल हुआ है वैसा ज्यादातर बॉलीवुड की फिल्मों में ही देख जाता है। खबरों की मानें तो इस फिल्म के दौनों भागों को तैयार करने में जितना बजट खर्च किया गया वह हॉलीवुड की एक फिल्म के बजट से भी कम है। निर्देशक एस.एस. राजामौली की इस फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राणा दग्गुबाती मुख्य किरदार निभा रहे है।


































