Advertisement
Home म्यूजिक ‘राईजिंग स्टार’ का ‘खिताब’ पंजाब के ‘बैनेट दोसांझ’ को

‘राईजिंग स्टार’ का ‘खिताब’ पंजाब के ‘बैनेट दोसांझ’ को

0
1237

मुम्बई। पंजाब के बैनेट दोसांझ को कलर चैनल पर पिछले कई महिनों से प्रसारित हो रहे रियलिटी शो ‘राइजिंग स्टार’ का विनर चुन लिया गया है। रविवार को आयोजित हुए फाइनल राउंड में 77 प्रतिशत वोट प्राप्त कर बैनेट दोसांझ प्रथम स्थान पर रहे जबकि मात्र एक फीसदी कम वोट के साथ दिल्ली की मैथिली ठाकुर दूसरे स्थन पर रही और कर्नाटक की अंकिता कुडू तीसरे स्थान पर रही। शो के विजेताओं का फैसला आॅनलाईन वोटिंग से हुआ।
विजेता बने दोसांझ को अवार्ड के रूप में 20 लाख रूपये नगद तथा महेश भट्ट की अगली फिल्म में गाने का मौका मिलेगा। शो में शंकर महादेवन, दिलजीत दोसांझ और मोनाली ठाकुर बतौर निर्णायक थे। तीनों जजों ने फाईनल राउंड में वोट नहीं मिला, इससे पहले के राउंड में वे वोट डालते रहे है।
आपको बता दे कि बैनेट दोसांझ का जन्म 16 जुलार्इ् 1993 को पंजाब के जालंधर के एक गांव दोसांझ कालान में हुआ था। बैनेट का पंजाबी के मशहूर डायरेक्‍टर दिलजीत दोसांझ से एक खासा कनेक्‍शन है। दरअसल वे उसी गांव से ताल्‍लुक रखते हैं जिस गांव से दिलजीत दोसांझ हैं। बैनेट के फेवरेट सिंगर भी दिलजीत दोसांझ हैं। बैनेट के माता-पिता उन्‍हें एक अंतरराष्ट्रीय स्‍तर का खिलाड़ी बनाना चाहते थे, लेकिन बैनेट का सपना तो कुछ और ही था। आवाज में गजब की कशिश होने के कारण उन्‍होंने उन उंचाइयों को जल्‍द ही पा लिया, जिसे पाने के लिए दूसरे गायकों को लंबा समय लग जाता है। बैनेट रियेलिटी शो ‘वॉयस ऑफ पंजाब’ के सीजन 5 भी हिस्‍सा ले चुके हैं जो पीटीसी पंजाबी चैनल पर प्रसारित होता है। फिलहाल बैनेट गुरूनानक देव विश्वविद्यालय से एमफिल की पढ़ाई कर रहे ​है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here